|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

गिरजा शंकर गप्ता/अंबेडकर नगर 27 सितंबर 2025। जनपद में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत दिनांक 27 सितम्बर, 2025 को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा तहसील सभागार अकबरपुर में विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत 07 दिव्यांगजनों को स्मार्टकेन, दुकान निर्माण/संचालन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में धनराशि हेतु स्वीकृत 11 लाभार्थियों, दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत धनराशि हेतु स्वीकृत 01 लाभार्थी एंव नवीन दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत स्वीकृत 19 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र विधायक कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिन की कलेक्टर बनी छात्रा, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी के कर कमलो द्वारा वितरित किया गया। 
कार्यक्रम में विधायक कटेहरी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व अपर जिलाधिकारी न्यायिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर, तहसीलदार अकबरपुर, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अकबरपुर उपस्थित रहे।





