|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर 27.09.2025। (आशा भारती नेटवर्क) कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, अम्बेडकर नगर में “मिशन शक्ति योजना” के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, श्रम संघ से जुड़ी महिलाओं तथा विद्यालयों से चयनित बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, नवीन कानूनों, स्वास्थ्य तथा सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त, अंबेडकरनगर ने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं – जैसे कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण, श्रमिक कल्याण योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, मातृत्व लाभ तथा बाल श्रम उन्मूलन कार्यक्रमों – की भी विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
कार्यक्रम में सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। प्रतिभागियों ने जागरूकता सत्र में रुचिपूर्वक भाग लिया और योजनाओं से लाभान्वित होने हेतु पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।





