|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

विभिन्न विद्यालयों में हेल्पलाइन सेवाओं व योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

अंबेडकर नगर 4 अक्टूबर 2025। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालयों यथा जनता इंटर कॉलेज उतरेथू, बी.एन. इंटर कॉलेज अकबरपुर, सती प्रसाद इंटर कॉलेज बनगांव डिहवा, शिवजी कुशलावती इंटर कॉलेज पलई रामनगर, डॉ. परशुराम दीनबंधु महाविद्यालय हरैया बसखारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज रामनगर, जे.डी.जी. इंटर कॉलेज धनवारी खेमापुर, शांति देवी रामबदन महाविद्यालय नसीरपुर अंबेडकर नगर एवं बी.एन. इंटर कॉलेज अकबरपुर (राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत) आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वालंबन के उद्देश्य के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर विशेष रूप से छात्राओं को साइबर क्राइम व ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए गए तथा त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित हेल्पलाइन का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई तथा पारिवारिक अथवा सामाजिक स्तर पर होने वाले संभावित दुर्व्यवहार से बचाव के उपाय बताए गए। इस अवसर पर डॉ. तारा वर्मा, नीलम मिश्रा, एस.आई. सुषमा मौर्य, नीलम यादव (प्रधानाचार्य), अनुपमा उपाध्याय, मीरा वर्मा, शकुंतला देवी, रंजना चौधरी, रेनू पांडे आदि टीम सदस्यों द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जाकर छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही छात्राओं को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ – पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां” अभियान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं विधवा पेंशन योजना के बारे में भी अवगत कराया गया, जिससे वे अपने परिवार एवं समाज में इन योजनाओं की जागरूकता फैला सकें।





