इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने एलपीजी के सुरक्षित उपाय हेतु दी आवश्यक जानकारियां:– *गैस उपयोग करते समय ध्यान रखने वाली सावधानियां* एलपीजी सिलेंडर हमेशा सीधा खड़ा रखें। गैस चूल्हा, सिलेंडर से कम से कम 6 इंच ऊपर किसी समतल स्थल पर रखें एवं खाना हमेशा खड़े होकर बनाएं। चूल्हे को ऐसी जगह रखें जहां बाहर से सीधी हवा न लगे। रसोई में गैस सिलेंडर के अलावा किसी अन्य ज्वलनशील वस्तुओं का प्रयोग ना करें। चूल्हा जलाते समय पहले माचिस की तीली जलाएं, उसके बाद गैस ऑन करें। भोजन पकाते समय कोई और अन्य कार्य न करें, बल्कि चूल्हे के पास मौजूद रहें। हमेशा सूती वस्त्र/एप्रेन पहनकर खाना बनाएं। भोजन पकाते समय चूल्हे पर रखे गर्म बर्तन को पल्लू से नहीं हमेशा पक्कड़ से पकड़ें। रात को सोते समय या बाहर जाते समय रेगुलेटर को अवश्य बंद कर दें।
गैस की गंध आने पर बिजली का स्विच, लाइटर, माचिस न जलाएं सभी खिड़की दरवाजे खोल दें। सिलेंडर से रिसाव महसूस होने पर रेगुलेटर को हटाकर सेफ्टी कैंप लगाए और खुले में रखकर वितरक को सूचित करें। किसी भी एलजी रिसाव हेतु अपने एलपीजी वितरक से या हेल्पलाइन नंबर 1906 पर से संपर्क करें। प्रत्येक 5 वर्ष में अपना सुरक्षा होज अवश्य बदलें। गैस सिलेंडर/चूल्हे में किसी भी मरम्मत की कोशिश न करें। एलपीजी के सुरक्षित प्रयोग से ही हम इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं।