|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक सम्बन्ध बनाने और बाद में शादी से मुकरने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बसखारी में वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त अजय पुत्र धर्मेन्द्र निवासी वासुदेवनगर, किछौछा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उपनिरीक्षक कमलेश यादव मय हमराही पुलिस बल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। मुखबिर खास की सूचना पर आज 30 अक्टूबर 2025 को करीब 11:50 बजे गोलपुर तिराहा के पास से आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।






