|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर 31 अक्टूबर 2025। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सभी तहसीलों में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में माह नवंबर 2025 के प्रथम शनिवार को जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जन सामान्य की शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त किया जाएगा और संबंधित विभागों के माध्यम से उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 1 नवंबर 2025 को जिन जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी फार्मर रजिस्ट्री के कार्य के पर्यवेक्षण के लिए लगाई गई वे अधिकारी अपने से संबंधित ड्यूटी क्षेत्र में रहकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराएंगे। जहां पर उनके द्वारा जन सामान्य की अन्य शिकायतों को भी सुना जाएगा।






