|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) सैनिक बन्धुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार ए०डी०एम० न्यायिक एवं संयोजक कर्नल बी०के० शुक्ला (अ०प्रा०) द्वारा संचालित किया गया।
सर्व प्रथम लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि देकर उनको याद एवं नमन किया गया।
प्रातः 07 बजे काफी संख्या में पूर्व सैनिकों ने रन फार यूनिटी जो पुलिस लाईन से शुरू होकर पटेल चौक पर समाप्त हुई उसमें भाग लिया।
सैनिक बन्धु बैठक में केन्द्रीय सैनिक बोर्ड, राज्य सैनिक बोर्ड एवं अन्य मुख्यालयों से आये मुख्य पत्रों को पढ़ कर बताया गया।
इसके बाद पिछले सैनिक बन्धु बैठक में 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये थे जिसमें से तीन की समस्या का समाधान कर दिया गया है और दो का अगले दो दिन में समाधान कर दिया जायेगा ए०डी०एम० (न्यायिक) महोदय ने बताया।
सन् 1965 भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद हवलदार देबी प्रकाठ की पत्नी वीर नारी श्रीमती फुलपती देवी को रू0 85,800-00 रूपये का वार्षिक अनुदान जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाता है जिसे चेक देकर सम्मानित किया गया।
दिनांक 29 सितम्बर 2025 को मनेक्का सेन्टर नयी दिल्ली में विकसित भारत और पूर्व सैनिक वेलफेयर थीम पर आयोजित नेश्नल, कानक्लेव 2025 में उत्तर प्रदेश राज्य सैनिक बोर्ड को भूतपूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के कल्याणार्थ, उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्य करने के लिए रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
शौर्य स्थल अम्बेडकर नगर के लिए मिग-21 विमान (युद्ध ट्रॉफी) का प्रकरण विवरण अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद आवंटन के लिये वायु सेना भवन नई दिल्ली को 14 अक्टूबर 2025 को भेज दिया गया।
ई०सी०एच०एस० एवं एन०सी०सी० बटालियन की स्थापना हेतु डी०ओ० लेटर विधान परिषद के सदस्य हरिओम पाण्डेय द्वारा रक्षा मन्त्री को स्वीकृत के लिए भेजा जा रहा है।
पूर्व सैनिकों द्वारा इस बैठक में 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसे ए०डी०एम० न्यायिक महोदय ने सम्बन्धित अधिकारी से बात कर समस्या का समाधान कराया उससे सम्बन्धित रिर्पोट अगली सैनिक बन्धु बैठक में दी जायेगी।





