|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर, 01 नवम्बर 2025। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अंबेडकरनगर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों एवं महिला सुरक्षा के प्रावधानों के बारे में छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम राजकीय हाई स्कूल डिहवा मोहिदीनपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पहतीपुर, खजूर दीह शांति आश्रम इंटर कॉलेज सैया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा, जनता इंटर कॉलेज बनगांव जदीद, राजकीय हाई स्कूल पहोतीपुर, ग्राम स्वालंबी इंटर कॉलेज रनीवा, अजय प्रताप इंटर कॉलेज भीटी, भगवती प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज बलानगर, बी.आर.बी. इंटर कॉलेज नसरुल्लापुर, विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युत नगर तथा जनता इंटर कॉलेज उतरेथू सहित विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए गए।


कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं हेतु एम्बुलेंस सेवा, 108 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा तथा 112 आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन प्रमुख हैं। छात्राओं ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा बी.आर.बी. इंटर कॉलेज नसरुल्लापुर एवं भगवती प्रसाद इंटर कॉलेज बिलंगल में छात्राओं द्वारा जागरूकता हेतु रंगोली बनाकर संदेश दिया गया।

इसके साथ ही राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण भी दिया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।





