इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
(गिरजा शंकर विद्यार्थी)
अंबेडकर नगर: भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान जनपद में तीव्र गति से चल रहा है।भाजपा के अल्प कालिक विस्तारक एवम बूथ सत्यापन अधिकारियों द्वारा जनपद की बूथों पर प्रवास कर बूथों की समितियों का सत्यापन कर बूथ को सशक्त और क्रियाशील बनाने का कार्य किया जा रहा है।
शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर की बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की उपस्थिति और जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह के संचालन में सम्पन्न हुई।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान में लगाए गए अल्प कालिक विस्तारक बूथों पर प्रवास कर बूथ की समिति का सत्यापन कर अच्छे,युवा और क्रियाशील कार्यकर्ताओं को बूथ समिति में शामिल किया जाए।उन्होंने कहा कि संगठन का कार्य ईमानदारी से करने से ही संगठन का कार्य जनता में खड़ा किया जा सकता है।कहा कि बूथ समिति में योग्य और सक्रिय युवा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाए।कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, रवि सिंह चौहान,पंकज प्रजापति,सदा राम वर्मा,रमेश यादव,गया प्रसाद वर्मा, डाक्टर आनन्द बहल आदि शामिल रहे।