इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
(गिरजा शंकर विद्यार्थी)
अंबेडकर नगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर अथर्व पॉलीक्लिनिक गोपाल बाग राजेसुलतानपुर अंबेडकर नगर की जांच अपर उपजिलाधिकारी अकबरपुर तथा उप जिलाधिकारी न्यायिक आलापुर द्वारा किया गया। जांच के उपरांत जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि इस अस्पताल में मरीजों को भर्ती करके अनधिकृतरूप से इलाज किया जाता है तथा अस्पताल में इसके संचालन के सम्बन्ध में मौके पर कोई आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध नहीं मिले, ऐसी स्थिति में इसका संचालन पूर्णरूप से अवैध संचालित होता हुआ पाया गया।
उप जिलाधिकारी के जांच के उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल एफ आई आर कराने के आदेश दिए गए।जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही तय की जाएगी।