इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर के अंतर्गत अयोध्या मार्ग पर तिवारीपुर गांव के निकट निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया गया। इसका निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था आवास विकास अयोध्या द्वारा कराया जा रहा है।
वर्तमान में किराए के मकान में वेयरहाउस संचालित है जिला मुख्यालय पर दवाओं को स्टोर करने के लिए शासन द्वारा ड्रग वेयरहाउस की स्वीकृति दी गई है। इसकी लागत कुल 9 करोड़ 15 लाख हैं। प्रशासनिक विभाग स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग है। निरीक्षण के दौरान बाउंड्री वाल का निर्माण तथा प्लेन लेवल तक कार्य पूर्ण हुआ पाया गया। कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा रोष व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी आवास विकास मनोज कुमार की कार्य प्रणाली पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा घोर रोष व्यक्त करते हुए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए गए कि उनके विरुद्ध कार्यवाही का पत्रालेख प्रस्तुत किया जाए।साथ ही साथ जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को यह भी निर्देश दिए गए कि परियोजना की सघन जांच कराते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाए।