इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
नगर निकाय चुनाव में जनता का आदेश शिरोधार्य – सरिता गुप्ता
(गिरजा शंकर विद्यार्थी)
अंबेडकर नगर: नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद अकबरपुर में भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता और भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू ने जनता के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि कहीं कोई कमी रही जिससे परिणाम विपरीत रहा।कहा कि वह जिस प्रकार से निरंतर जनता की सेवा करते आ रहे हैं।वह जारी रखेंगे।
अकबरपुर नगर पालिका की निवर्तमान चेयरमैन सरिता गुप्ता ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अकबरपुर नगर निकाय चुनाव में जनता का आदेश शिरोधार्य है। लोक तंत्र की चुनाव में हार जीत दो ही परिणाम आते हैं। आने वाले समय में जहां कहीं कोई भी कमी रह गई है उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा।
नगर निकाय चुनाव में मिली हार की समीक्षा कर चुनाव में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभ चिंतकों का आभार चेयर मैन प्रत्याशी सरिता गुप्ता,नगर निकाय चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू ने व्यक्त किया है।