Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रभारी मंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण एवं ‘सम्भव अभियान 6.0’ का किया शुभारंभ

Author Image
Written by
Asha Bharti News

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व ‘सम्भव अभियान 6.0’ की हुई शुरुआत

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 01 जुलाई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद अंबेडकर नगर ओमप्रकाश राजभर ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार आदि की उपस्थिति में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शपथ एवं पोषण शपथ दिलाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण एवं पोषण जागरूकता रैली एवं प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर “विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/ दस्तक अभियान (01 से 31 जुलाई 2026 तक)” एवं “संभव अभियान 6.0 (01 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक)” का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि संचारी रोग मुक्त एवं कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण सभी विभागों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, एएनएम तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से अभियान को जन जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान एवं संभव अभियान के अंतर्गत संचालित होने वाली समस्त गतिविधियों को सभी संबंधित विभागों को आपस में संबंध में स्थापित करते हुए प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “सम्भव अभियान 6.0” की मुख्य थीम “गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा” है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। रैली के माध्यम से जनसामान्य को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, एनीमिया की रोकथाम, स्तनपान, पूरक आहार तथा जीवन के प्रथम 1000 दिनों के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। संभव अभियान के अंतर्गत जनपद में आगामी तीन माह तक विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों, पोषण रैली, स्वास्थ्य एवं पोषण परामर्श, गृह भ्रमण, ग्राम स्तरीय कार्यक्रम, सामुदायिक सहभागिता तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से पोषण संबंधी सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि सहित जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त मुख्य सेविकाएँ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, समस्त एम.ओ.आई.सी., आशा कार्यकर्त्रियां उपस्थित रही।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 26 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp