इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी/अंबेडकर नगर 27 नवंबर 2023। माननीय मुख्यमंत्री जी नीति के अनुसार ऐसे स्थलों (श्रवण क्षेत्र धाम पौराणिक महत्व का रामायण में वर्णित स्थल है )को पर्यटन एवं सांस्कृतिक रूप से विकसित करते हुए आम जनमानस को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित एवं गौरन्वित करवाना है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा प्रस्तावित दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी का निरीक्षण किया गया। तथा आज के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। श्रवण क्षेत्र पर तीन नदियों का संगम स्थल है, जिसे त्रिवेणी की तरह विकसित कर, स्थाई घाटों के अतिरिक्त भी अस्थाई घाटों का निर्माण कराया जा चुका है, जिनको पक्के घाट के रूप में विकसित करने की कार्य योजना तैयार की जा चुकी है इन चारों घाटों को आसपास की चार ग्राम सभाओं चिवटीपारा,कुड़िया चितौना,मूसेपुर गिरंट एवं बैजपुर के निवासियों द्वारा गोद लिया जाएगा। इस त्रिवेणी स्थल पर प्रयागराज के संगम का जल भी प्रविष्टि किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तीन विकास खण्डों भीटी, अकबरपुर एवं कटेहरी के अधिकारियों/ कर्मचारियों के अतिरिक्त तहसील भीटी एवं अकबरपुर की टीम लगाई गई है।