|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर 29 दिसंबर 2023। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा ईवीएम/वीवी पैट तथा वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सीसीटीवी कैमरा, उपस्थिति रजिस्टर तथा अन्य व्यवस्थाएं देखी गई। सभी व्यवस्थाएं मौके पर ठीक-ठाक पाई गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, परियोजना दिलीप सोनकर, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, सपा प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, बसपा प्रतिनिधि अजमल कुरैशी, कांग्रेस प्रतिनिधि गुलाम रसूल, भाजपा प्रतिनिधि अभिमन्यु अग्रहरि, कम्युनिस्ट पार्टी सचिव रामनिरंजन कनौजिया तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।





