Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 17 सितम्बर 2026। शासन के निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल में हुए नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा देश-प्रदेश में हुए महत्वपूर्ण विकासात्मक परिवर्तनों को जन-जन तक पहुंचाने एवं प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय, अंबेडकरनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश ओम प्रकाश राजभर ने किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार, सीएमएस जिला चिकित्सालय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में विभिन्न व्यक्तियों द्वारा स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता की गई।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर के माध्यम से ‘रक्तदान—महादान’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp