|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
जयप्रकाश गुप्ता ब्यूरो चीफ
अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना देर रात की है। जवान राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात था। साथी सुरक्षाकर्मियों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। वहां से ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक जवान पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर का रहने वाला था। घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर सीनियर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। मृतक जवान का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। उसे गोली लगी यह भी स्पष्ट नहीं है।





