इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगरः (आशा भारती नेटवर्क) कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद के समर्थन में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवम्बर को प्रातः 10 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करने कटेहरी बाजार की राम देव जनता इण्टर कालेज में हेलीकॉप्टर द्वारा आ रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की सम्मानित जनता से मुख्यमंत्री जी की जनसभा में भारी संख्या में भाग लेने का आवाहन किया है।कहा कि मुख्यमंत्री जी की नजर कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की विकास के लिए पड़ चुकी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने चुनाव की घोषणा के पूर्व ही क्षेत्र के विकास की यात्रा शुरुआत कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी की जीत से कटेहरी विधान सभा मॉडल विधान सभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में दी है।