इस न्यूज को सुनें
|
मैंने जीवन में कई किताबें पढ़ी हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश जानकारी याद नहीं रखी, तो फिर इतनी सारी किताबें पढ़ने का क्या लाभ है? ऐसा विचार अपूर्ण है।
बर्तन में नदी से पानी लाते हैं, जिसमें कई छेद हों, तो इस बर्तन में पानी नहीं ला सकते लेकिन बर्तन के छेद से पानी गिरते रहने से वह साफ हो जाता है, नए बर्तन की तरह चमकता है और बर्तन के अन्दर की सारी गन्दगी साफ हो जाती है।
जब हम एक किताब पढ़ते हैं, तो हमारा मन उस छेदों वाले बर्तन की तरह होता है और किताब की जानकारी पानी की तरह। जब हम कोई किताब पढ़ते हैं, तो सब कुछ याद नहीं रहता लेकिन किताबें पढ़ने से हमें नए विचार, ज्ञान, भावनाएँ, अनुभूतियाँ और सत्य मिलते हैं, जो मन को शुद्ध कर देते हैं। जब कोई किताब पढ़ते हैं, तो हमारे भीतर आत्मिक परिवर्तन होता है और एक नए व्यक्ति के रूप में जन्म लेते हैं। यही किताबें पढ़ने का असली उद्देश्य है।