इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर 5 मार्च 2025। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग तथा सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रारम्भ की गयी है। योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरत मन्द एवं निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उनकी सामाजिक, धार्मिक मान्यताओं एवं परम्पराओं व रीति रिवाजों के अनुसार सामूहिक विवाह कराकर समाज के सभी वर्गों में सर्व धर्म समभाव व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। निदेशालय, समाज कल्याण, उ०प्र० लखनऊ द्वारा सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकरनगर के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1158 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आज दिनांक 5 मार्च को राजकीय हवाई पट्टी, अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खण्ड अकबरपुर के 140, विकास खण्ड टाण्डा के 134, विकास खण्ड बसखारी के 72 एवं नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के 09, नगर पंचायत इल्तिफातगंज के 03, नगर पालिका टाण्डा के 04 एवं नगर पालिका अकबरपुर के 24 कुल 386 पात्र जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया, जिसमें 01 मुस्लिम जोडे का निकाह भी सम्मिलित है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला के अतिरिक्त मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, रमाशंकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, संजय निषाद, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी आदि विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सौरभशुक्ला, परियोजना निदेशक, श्री अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार तिवारी के अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी, टाण्डा, खण्ड विकास अधिकारी, अकबरपुर, खण्ड विकास अधिकारी, बसखारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी व समाज कल्याण स्टाफ एवं सम्बन्धित ब्लाक के कर्मचारी उपस्थित रहे। तदोपरान्त जिलाधिकारी महोदय एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा वर-वधूओं पर पुष्प वर्षा कर नव विवाहित जोडो को विवाह उपहार सामग्री एवं विवाह प्रमाण-पत्र देकर आर्शीवाद दिया गया।
योजनान्तर्गत प्रत्येक जोडों पर कुल रू0 51000/- की धनराशि व्यय करने का प्रावधान है। जिसमें रू० 10000/- की धनराशि का विवाह उपहार सामग्री हेतु एवं रू० 6000/- की धनराशि विवाह आयोजन व्यवस्था हेतु तथा रू0 35000/- की धनराशि विवाहित कन्या के खाते में सीधे भेजा जाता है।