इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी संस्कृति एवं सभ्यता महिलाओं की वजह से है। महिलाएं पुरूषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। वैसे तो महिलाएं स्वयं काफी सशक्त हैं लेकिन आज के इस कार्यक्रम से महिलाओं में और जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि यदि एक बालिका पढ़ लिख लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है। महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए आवश्यक है कि महिलाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। हमारे देश में आदिकाल से ही नारी शक्ति को पूजनीय माना गया है। महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जनपद के 139000 से अधिक समूह सदस्यों में से अच्छा कार्य कर लखपति दीदी क्लब में शामिल दीदियों इंदु वर्मा बुक कीपर,सरिता देवी समूह सखी,साधना गुप्ता बैंक सखी,अन्तिमा यादव विद्युत सखी,चन्द्रकला बीसी सखी, रीना अग्रहरि,ममता देवी,सुनीता सिंह, नीतू त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ, शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मिशन शक्ति के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदियों का यह सम्मान कार्यक्रम विकासखंड, संकुल स्तरीय समिति एवं ग्राम संगठन के कार्यालय पर भी मनाया गया जहां पर दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लखपति दीदी बनने के अनुभव को “मेरी कहानी मेरी जुबानी” द्वारा बताया गया। कार्यक्रम के दौरान मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी,परियोजना निदेशक/डीसी एन आर एल एम अनिल कुमार सिंह, डीसी मनरेगा तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मां के पर उपस्थित है।