इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर 11 मार्च 2025। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉक्टर सदानंद गुप्ता के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सद्भावना पूर्ण वातावरण में एन०एच०–233 के निर्माण से प्रभावित लोगों की मांगो/ समस्याओं के समाधान के संबंध में आए किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में एन एच–233 से प्रभावित लोगों की समस्याओं/मांगो के समाधान के संबंध विस्तृत चर्चा की गई और उनकी मांगों/अपेक्षाओं एवं समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना गया तथा नियमानुसार समाधान हेतु आश्वस्त किया किया गया।
बैठक में उप जिलाधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा, क्षेत्राधिकार टांडा सहित किसान यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।