इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
- तहसील अध्यक्षों को संगठन विस्तार का प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश
*गिरजा शंकर गुप्ता*
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी का जनपद अंबेडकरनगर आगमन पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह की अगुवाई में पत्रकारों ने जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष जिले में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संगठन की समीक्षा करने पहुंचे थे। मॉडर्न पब्लिक स्कूल न्यौरी में संरक्षक शरीफ मसूदी की मौजूदगी में प्रदेश उपाध्यक्ष का जिलाध्यक्ष व तहसील अध्यक्षों द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला कमेटी एवं तहसील अध्यक्षों से मुलाकात कर उन्हें संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए दिशा निर्देश दिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ पूर्व प्रदेश महासचिव वीरभद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष सुनील सिंह से हर दूसरे माह संगठन की समीक्षा बैठक करने और तहसील अध्यक्ष को प्रत्येक माह एक बैठक करने का दिशा निर्देश दिया और जनपद के पांचों तहसीलों में संगठन के विस्तार पर जोर दिया।