इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
- 6 घंटे में 408 किमी की दूरी होगी तय, 500 रुपए किराया; रविवार को रहेगी बंद
गया धाम से काशी धाम होते हुए अयोध्या धाम तक नई नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन जल्द शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
ट्रेन गया से सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्वाह्न 11 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में यह अयोध्या धाम से शाम 5 बजे चलकर रात 11 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। इस तरह 408 किलोमीटर की दूरी मात्र 6 घंटे में तय होगी।
ट्रेन में 16 वातानुकूलित कोच होंगे। सभी कोच अनारक्षित होंगे, लेकिन यात्रियों को एसी कोच की सुविधा मिलेगी। किराया लगभग 500 रुपए निर्धारित किया गया है।
यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। मार्ग में गोसाईगंज, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, काशी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (डीडीयू), सासाराम और रफीगंज स्टेशनों पर ठहराव होगा।
इस ट्रेन सेवा की शुरुआत से वाराणसी, जौनपुर और बिहार जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ होगा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहली नमो भारत रैपिड रेल का लाभ प्राप्त करने वाला स्टेशन होगा।