इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, लंबित मुकदमे में तलाशे जा रहे थे आरोपी
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कटका, थाना जलालपुर, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गंभीर धाराओं में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी अभियुक्त थाना कटका पर दर्ज मुकदमा संख्या 161/2025 में प्रकाश में आए थे।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त टीम बनाई गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने 13 सितंबर को तड़के सटीक लोकेशन पर दबिश दी और पांचों आरोपियों को सुबह करीब 3:55 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर 331(4), 310(1), 317(1), 111 BNS जैसी संगीन धाराएं दर्ज थीं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:
अजय लोना, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम हैदराबाद, थाना कटका व राजा उर्फ राज, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम हैदराबाद, थाना कटका व बुद्धू प्रसाद उर्फ प्रधान लोना, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सहरौली, थाना बढ़हलगंज, गोरखपुर व बब्लू लोना, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सहरौली, थाना बढ़हलगंज, गोरखपुर व दिवाकर मिश्रा उर्फ बब्लू, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बबुरा, थाना कटका इन सभी को एक ही मुकदमे में नामजद किया गया था और काफी समय से फरार चल रहे थे।
बढ़हलगंज और कटका क्षेत्र में फैला था नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क अम्बेडकरनगर से लेकर गोरखपुर तक फैला हुआ था। अभियुक्तों की गतिविधियां कटका, जलालपुर और आसपास के इलाकों में लंबे समय से पुलिस के रडार पर थीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ये सभी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और विभिन्न प्रकरणों में संदिग्ध माने जाते रहे हैं।
गिरफ्तारी से स्थानीय क्षेत्र वासियों में बढ़ा भरोसा
गिरफ्तारी के बाद कटका और जलालपुर क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों के खिलाफ एक बड़ी सफलता है।
पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है और इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह गिरोह अपराध की अन्य घटनाओं में भी संलिप्त हो सकता है।
टीम अब इनके संपर्क में रहने वाले अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।