|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) सितम्बर माह की अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 126 वीं मन की बात कार्यक्रम में देश वासियों से अपना विचार साझा किया। जनपद में मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम जिला संयोजक दिलीप पटेल देव के संयोजन में 1388 बूथों पर 12466 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना।
पूर्व जिलाध्यक्ष अयोध्या जनपद प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने अकबरपुर नगर मण्डल के बूथ संख्या 36 नासिर पुर में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के आवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की विभूतियों और पर्वों पर देश वासियों को जो संदेश देते हैं वह अनुकरणीय होता है।शहीद भगत सिंह और विश्व प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह हर देश वासी, खास कर युवाओं के लिए प्रेरणापुंज हैं। निर्भीकता उनके स्वभाव कूट कूट कर भरी थी। लता मंगेशकर की जयंती पर कहा कि भारतीय संस्कृति और संगीत में रुचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता है। लता जी के गीतों में वह सब कुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है। नवरात्रि पर पर देश वासियों को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि के समय हम शक्ति की उपासना करते हैं। नारी शक्ति का उत्सव मनाते हैं। देश की बेटियां हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं। कहा कि दीपावली के बाद छठ पूजा का पर्व आता है। सूर्य देव को समर्पित यह महापर्व बहुत ही विशेष है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वदेशी अपनाने पर बल दिया।7 अक्टूबर बाल्मीकि जयंती की भी चर्चा किया।
मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लाक प्रमुख आनंद वर्मा, संजय सिंह, गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह, सुमन पाण्डेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान,धीरेंद्र प्रताप सिंह, सतपाल पटेल सहित मण्डल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष गणों ने सुना।






