|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद के शहजादपुर स्थित नवीन सब्जी मण्डी सिझौली में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर कृत्रिम रूप से तैयार आलू नहीं पाया गया। साथ ही आगामी नवरात्रि/दशहरा पर्व के अवसर को देखते हुए अपमिश्रण के संदेह पर जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों से घी, पनीर, बेसन एव मिठाईयों के कुल 12 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया।
संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-
1. ऋतु बसुन्धरा डेयरी, पटेलनगर अकबरपुर से पनीर।
2. बजरंग फूड एण्ड मिष्ठान भण्डार, पटेलनगर, अकबरपुर से खोया।
3. वर्मा मिल्क डेयरी, संघतिया नाका शहजादपुर से घी।
4. राम चन्दर, नाऊनगर, बसखारी से बेसन।
5. विजय कुमार, सद्दरपुर से पेड़ा।
6. सर्वजीत, सद्दरपुर से पनीर।
7. 69 पिज्जा प्वाइन्ट, सद्दरपुर से टोमैटो साॅस।
8. गौरव, बस स्टाप अकबरपुर, रबड़ी।
9. वर्मा स्वीट्स हाउस, दियरा रसूलपुर, बेवाना से बर्फी।
10. अजय दास, दियरा रसूलपुर, बेवाना से बर्फी।
11. बंगाली मिष्ठान भण्डार, दियरा रसूलपुर, बेवाना से बर्फी।
12. सुनील, कटका से साबूदाना।
उपरोक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश, अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार राय तथा संतोष कुमार वर्मा सम्मिलित रहेें।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
अम्बेडकरनगर।





