|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

(महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ)
अंबेडकर नगर। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के ऊपर राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति द्वारा लगाए गए अनर्गल आरोप और सोशल मीडिया में गलत बयानबाजी कर चरित्र हनन किए जाने के विरुद्ध भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात किया। नगर पंचायत के सभासदों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष के ऊपर लगाए गए भ्रष्ट्राचार के आरोपों की जांच में तेजी लाने और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के ऊपर सोशल मीडिया में फर्जी तरीके से विनोद प्रजापति द्वारा लगाए गए बिना साक्ष्य के निराधार आरोपों पर कानूनी कार्यवाही की मांग किया।
भाजपा नेताओं ने विनोद प्रजापति के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में पग पग पर भ्रष्ट्राचार किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पर सभासदों द्वारा भ्रष्ट्राचार के विभिन्न बिंदुओं गम्भीर आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। नगर पंचायत अध्यक्ष अपने ऊपर लगे आरोपों से बौखला गए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष भ्रष्ट्राचार में आकंठ डूबे हुए हैं। राजेसुल्तानपुर की जनता इनके भ्रष्ट्राचार से आक्रोशित है। कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के साथ सभासदों द्वारा भ्रष्ट्राचार के शिकायत की पुलिंदा जिलाधिकारी को सौंपे जाने और जाँच बैठाए जाने से खफा नगर पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर भ्रष्ट नगर पंचायत अध्यक्ष के ऊपर वैधानिक कार्यवाही नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता अलग तरीके से कार्यवाही करने से भी पीछे नहीं हटेंगे और बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के ऊपर लगे अनर्गल आरोप पर चुप नहीं बैठेंगे।
जिलाधिकारी से मुलाकात करने वाले भाजपा नेताओं में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, रमेश चंद्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय, भाजपा नेता डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह, सतपाल पटेल, मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, रानेश पाण्डेय, शशि द्विवेदी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, ज्ञान कुमार मोदनवाल, ऋषभ त्रिपाठी आदि शामिल रहे।





