इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्री श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से दिनांक 17.10.2025 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर अकबरपुर, शहजादपुर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, खोया, पनीर केे कुल 07 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया।
संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-
1. होटल द वैभव, टाण्डा रोड अकबरपुर से पनीर।
2. होटल अविरल पैलेस, गांधीनगर अकबरपुर से पनीर।
3. श्याम स्वीट्स, पटेलनगर अकबरपुर से खोया।
4. अमृत भोग स्वीट्स, महानगर कालोनी के विनिर्माण इकाई से गुलाब जामुन।
5. न्यू निरंकार साहू मिष्ठान भण्डार, गांधी चैक शहजादपुर से कलाकन्द।
6. मौसम बहार स्वीट्स, गांधी चैक शहजादपुर से बूंदी लड्डू।
7. बंगाल स्वीट्स, पटेलनगर अकबरपुर से छेना रसगुल्ला।
उपरोक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र वर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री ओम प्रकाश, श्री अमित कुमार पाण्डेय, श्री दिनेश कुमार राय, श्री चन्द्र प्रकाश यादव, मो0 नसीम खान एवं श्री संतोष कुमार वर्मा सम्मिलित रहेें।