|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अयोध्या। (आशा भारती नेटवर्क) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मण्डल अध्यक्ष अयोध्या राम नेत वर्मा ने वर्ष 2026 का गठन कर दिया है।
अयोध्या मंडल की कार्यकारिणी में शरीफ मसूदी अम्बेडकर नगर को मण्डल संरक्षक, तथा राकेश गिरि (बाराबंकी), राजेन्द्र तिवारी (अयोध्या) और रविन्द्र वर्मा अम्बेडकरनगर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।इसी क्रम में महामंत्री पद पर विजय चन्द्र मिश्रा (अमेठी ), प्रेम प्रकाश गुप्ता (अयोध्या) तथा सरोज कुमार (बाराबंकी)को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है।
जब की मंत्री पद पर दिनेश तिवारी (अयोध्या), जगन्नाथ वर्मा (सुल्तानपुर) और यतीन्द्र प्रताप साही (सुल्तानपुर) को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
बृजेश मिश्रा ( बाराबंकी )को संगठन मंत्री, जयराम निषाद (अम्बेडकरनगर) को कोषाध्यक्ष तथा राम प्रकाश तिवारी (अयोध्या) को ऑडिटर व इसके अलावा शेषनरायण त्रिपाठी (अमेठी) को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।जब कि सदस्यों में रामसुन्दर यादव (सुल्तानपुर), मथुरा प्रसाद (सुल्तानपुर), जबकि भोलानाथ मिश्र (अयोध्या), राजाराम आर्य (अमेठी), डा. एस.पी. पाल (अमेठी), राम बहादुर यादव अम्बेडकर नगर, राजेश भारती बाराबंकी सहित बाईस सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। घोषणा के बाद मंडल के पत्रकारों में हर्ष की लहर है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। मंडल अध्यक्ष राम नेत वर्मा ने कहा है कि ग्रामीण पत्रकारिता समाज का दर्पण है, और एसोसिएशन पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।






