Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरकारी योजनाओं से अंतिम पंक्ति तक पहुंच रहा लाभ, समावेशी विकास को मिली गति: धर्मराज निषाद

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जनप्रतिनिधियों ने विकास, सुशासन और जनसेवा के 9 वर्षों को बताया ऐतिहासिक

Advertisement Box

सुशासन और विकास की नई पहचान बना उत्तर प्रदेश: हरिओम पांडेय

   गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकर नगर 18 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास, सुशासन एवं सतत समृद्धि के गौरवपूर्ण 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर में “नवनिर्माण के 9 वर्ष” थीम पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य समारोह का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक देखा एवं सुना। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं राज्य सरकार के 9 वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित प्रेरणादायी लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे जनमानस को विकास की व्यापक तस्वीर से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, नंद बाबा डेयरी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, घरौनी योजना, वृद्धा पेंशन योजना सहित समाज कल्याण, कौशल विकास, कृषि, प्रोबेशन, ग्रामोद्योग एवं राजस्व विभागों की योजनाओं से लाभान्वित पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनोन्मुखी नीतियों एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश आज विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है और सुशासन की नई मिसाल स्थापित कर रहा है। जिसका अनुसरण देश ही नहीं, विदेश में भी किया जा रहा है। उन्होंने महिला सुरक्षा एवं सुशासन की दिशा में हुए अभूतपुर कार्यों पर प्रकाश डाला तथा माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के कार्यों की सराहना की।
कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में हुए व्यापक सुधारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे समावेशी विकास को नई गति मिली है।
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने विगत 9 वर्षों में जनपद में हुए बहुआयामी विकास कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि अवस्थापना, औद्योगिक विकास, कृषि एवं सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से जनपद की कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली है। जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने हेतु बेवाना एवं जलालपुर में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जहां देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों द्वारा निवेश किया जा रहा है, जिससे रोजगार सृजन एवं प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि सुनिश्चित हो रही है।
उन्होंने आगे बताया कि जनपद में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर लगभग 1.20 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। चार लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में 12 हजार स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं, जिन्हें बढ़ाकर 36 हजार तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित है। 63 हजार से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में व्यापक सुधार से सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण सुदृढ़ हुआ है। इस अवसर पर प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई तथा सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों यथा– श्रम विभाग, स्वास्थ्य, कृषि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग, समाज कल्याण आदि के स्टालों का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे एवं कटेहरी विधायक, धर्मराज निषाद द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनका अवलोकन जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया तथा आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उप निदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक उपायुक्त उद्योग, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, योजनाओं के लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 18 मार्च 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp