|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 14 जनवरी 2026। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार शैवाल ने जनपद में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि *जनपद की 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या-2397888 है।*
*उपकेन्द्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर*
मानक के अनुसार 5000 की जनसंख्या पर 01 उपकेन्द्र होना चाहिए। प्रत्येक उपकेन्द्र पर कम से कम एक सी०एच०ओ० या एक ए०एन०एम० नियुक्त होना चाहिए। उपकेन्द्रों पर 14 सामान्य जाँचो सहित ई०डी०एल० के अनुसार 84 दवाएं होनी चाहिए। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, पोषण, टीकाकरण, डायरिया नियन्त्रण एवं संचारी रोगों के नियन्त्रण के सम्बन्ध में सेवाएं प्रदान की जाती है।
जनपद अम्बेडकरनगर में 325 केन्द्र है जहां पर 266 सी०एच०ओ० और ए०एन०एम० नियुक्त है। सभी उपकेन्द्रों पर निर्धारित जाँच एवं दवाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है।
*प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र*
मानक के अनुसार 30000 की जनसंख्या पर 01 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र होना चाहिए।
प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नियूनतम मापदण्डों के अनुसार एक चिकित्सक और 05 अन्य पैरामेडिकल स्टाफ होना चाहिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 63 सामान्य जाँचो सहित ई०डी०एल० के अनुसार 195 दवाएं होनी चाहिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचारात्मक, निवारक, प्रोत्साहक और परिवार कल्याण, की सेवाएं दी जाती है। ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 04 एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों 02 इन्डोर बेड होने चाहिए।
जनपद अंबेडकर नगर में कुल 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीण के साथ 05 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उपलब्ध है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर निर्धारित जाँचे एवं ई०डी०एल० के अनुसार दवाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है।
*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र*
मानक के अनुसार 1,20,000 की जनसंख्या पर 01 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होना चाहिए। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 04 चिकित्सा विशेषज्ञ (जनरल सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ . बाल रोग विशेषज्ञ) एवं एनस्थेटिक के साथ 21 पैरामेडिकल व अन्य कर्मचारी होने चाहिए। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 97 सामान्य जाँचो सहित ई०डी०एल० के अनुसार 241 दवाएं होनी चाहिए। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक ओ०टी, एक्स रे, लेबर रुम और प्रयोगशाला की सुविधा के साथ 30 इन्डोर बेड होना चाहिए। 04 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिये एक रेफरल सेन्टर के रुप में कार्य करता है, और प्रसूती देखभाल और विशेषज्ञ परामर्श के लिये सुविधा भी प्रदान करता है।
जनपद अंबेडकरनगर में कुल 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपलब्ध है। (अकबरपुर, जलालपुर भीटी, भियांव, रामनगर, जहाँगीरगंज, टाण्डा, बसखारी, कटेहरी, बेवाना, एवं राजे सुल्तानपुर उपलब्ध है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टाण्डा एवं जलालपुर में ही जनरल सर्जन नियुक्त है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटेहरी, बसखारी, जलालपुर और टाण्डा में ही स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जलालपुर भीटी, रामनगर, जहाँगीरगंज, टाण्डा, बसखारी, कटेहरी एवं बेवाना, में ही बाल रोग विशेषज्ञ उपलब्ध है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपलब्ध है। जलालपुर भीटी,, जहाँगीरगंज, टाण्डा, बसखारी एवं कटेहरी, में एक्स-रे, की सुविधा उपलब्ध है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टाण्डा में अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा उपलब्ध है।
*संयुक्त जिला चिकित्सालय*
जनपद में 200 बेड का संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थापित है।0चिकित्सालय में 42 डाक्टर (04 फिजिशियन, 03 सर्जन, 04 बाल रोग विशेषज्ञ, 02 ई०एन०टी० सर्जन, 03 नेत्र सर्जन, 03 आर्थो पैडिक सर्जन, 02 एनसथेटिक, 03 स्त्री रोग विशेषज्ञ, 01 सोनेलॉजिस्ट, 06 मेडिकल ऑफीसर, 03 आकश्मिक मेडिकल ऑफीसर, 01 मानसिक रोग विशेषज्ञ) 105 नर्सिंग स्टाफ सहित 38 पैरामेडिकल कार्मिक नियुक्त हैं।
चिकित्सा इकाई में एस०एन०सी०यू०, एन०आर०सी०, एम०सी०एच० विंग, पी०एन०सी०वार्ड एवं व्लड बैंक सहित सीटीस्कैन, डायलिसिस, पैथालॉजी, अल्ट्रासाउण्ड, एक्स-रे, और ई०सी०जी० की सेवायें दी जाती हैं चिकित्सालय में 134 जॉचें और ई०डी०एल० के अनुसार 393 दवायें निःशुल्क वितरित की जाती हैं।





