इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अम्बेडकर नगर। एक बार फिर मेडिकल कॉलेज सुर्खियों में आ गया है। सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना में हाथ टूट गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत ठीक न होने की वजह से चिकित्सकों द्वारा महामाया मेडिकल कॉलेज सदरपुर रेफर कर दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में मरीज से प्रिंसिपल ने पैसे की मांग की थी। मामला तूल तब पकड़ लिया जब भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यम्बक तिवारी ने मामले को संज्ञान में ले लिया।अब जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज में मौजूद है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष प्राचार्य के इस रवैए पर नाराज हैं। उनके कक्ष मे घटना को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रिंसिपल में वार्ता चल रही है। प्रिंसपल के ऊपर भाजपा के कार्यकर्त्ता ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया हैं।प्रिंसपल के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा – सुत्र