इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
आशा भारती नेटवर्क
टिकैतनगर बाराबंकी। घाघरा नदी में नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। जिनमें से दो बच्चों के शव नदी से निकाल लिये गये हैं। जबकि बाकी तीन लापता बच्चों की तला जारी है। घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव की है।
शनिवार की दोपहर घाघरा नदी में नहाने गए चिर्रा गांव के नूर आलम 26 पुत्र अब्दुल हेई, अहम रजा 15 पुत्र मो शकील, हमजा 12 वर्षीय पुत्र मो शकील, शाफ अहमद 12 वर्षीय पुत्र महमूद आलम, अमान 10 वर्षीय घाघरा में नहाने गए थे। पाचों बच्चो की नदी में डूब गए। इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
वहीं इस जानकारी के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम और एसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों और स्थानीय मल्लाहों के प्रयास से शाफ अहमद व अमान को निकाल लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। बताया जाता है सभी बच्चे घाघरा नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय पांचों घाघरा में डूब गए।