इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
आशा भारती नेटवर्क
अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में श्री राम सुलीन सिंह, माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के आदेशानुसार दिनांक 13.07.2024 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आज दिनांक 22.05.2024 को ए०डी०आर० भवन, जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में श्री मोहन कुमार, माननीय विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत के निर्देशानुसार श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल जज (सी०डि०) अधिकारीगण के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में नियत एवं निस्तारित किये जाने वाले वादों के सम्बन्ध में चर्चा हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण के साथ आयोजित बैठक में श्रीमती सुधा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री शैलेश कुमार मौर्य, सिविल जज. (सी०डि०) श्रीमती, ज्योत्सना मणि यदुवंशी, अपर सिविल जज (सी०डि०) / अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री गार्गी, सिविल जज, (सी०डि०) त्वरित, श्रीमती मेधा चौधरी, सिविल जज (जू०डि०) श्री अभिषेक सिंह, सिविल जज जू०डि०/जे०एम०. टाण्डा, सुश्री जान्हवी वर्मा, सिविल जज (जू०डि०) त्वरित एवं सुश्री आश्री शाह, सिविल जज जू०डि०, त्वरित प्रथम उपस्थित रहे।
श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा उपरोक्त बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में अपने न्यायालय पर लम्बित वादों को अधिक से अधिक संख्या में नियत कर निस्तारित करवाने का प्रयास करें इसी क्रम में अपर जिला जज / सचिव महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारीगण को वादों के अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत वादों के अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों के मध्य समय-समय पर प्री-ट्रायल बैठकें आयोजित करवाने हेतु भी निर्देशित किया गया जिससे पक्षकारों को अपने वादों को सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारित किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उपस्थित सभी अधिकारीगण द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। किसी अधिकारी द्वारा किसी भी समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट नहीं कराया गया है।