इस न्यूज को सुनें
|
सुल्तानपुर। (आशा भारती नेटवर्क) सुल्तानपुर में एक नाबालिग प्रेमिका ने मांग में सिंदूर भरकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले नाबालिग ने अपने हाथ पर अपना और प्रेमी का नाम लिखा। उसके बाद ब्लेड से हाथ को भी काट लिया। फिर कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बता दें, प्रेमिका 13 मई को अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी।
जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। 18 मई को पुलिस ने दोनों का पता लगा लिया। पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया था और प्रेमिका को परिवार को सौंप दिया था। सोमवार को प्रेमिका के 164 के बयान दर्ज होने थे। लेकिन किसी वजह से बयान नहीं हो पाए। वहीं रात में प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है, प्रेमी के जेल जाने के बाद प्रेमिका डिप्रेशन में थी।
ये मामला सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली अंतर्गत एक गांव का है। प्रेमिका ने सोमवार को देर रात सुसाइड किया है। बता दें, प्रेमी और प्रेमिका का करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों पड़ोसी थे और एक ही जाति के थे। प्रेमिका की उम्र 17 साल थी, वहीं प्रेमी की उम्र 19 साल थी। दोनों आपस में बातचीत करते थे। गांव में मिला भी करते थे।
जिसकी जानकारी परिवार के लोगों को हो गई। परिवार ने प्रेमी के घर पर शिकायत भी की लेकिन वो लोग नहीं माने। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार इस बात के लिए राजी नहीं थे। इस बात को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद दोनों के परिवारों ने सख्ती कर दी थी।
प्रेमिका के घर वालों ने बताया, गांव का लड़का उनकी बेटी को बहलाकर ले गया था। हम लोगों ने आरोपी पर अपहरण का केस भी दर्ज करवाया था। सोमवार को वो 164 के बयान देने गई थी लेकिन वहां किसी वजह से मना कर दिया गया। मंगलवार को फिर से बुलाया गया था। घर वापस आने के बाद सब ठीक था।
रात में हम लोग गर्मी की वजह से छत पर सो रहे थे। तभी बेटी ने नीचे जाकर सोने की बात कही। वो अकेले ही नीचे आ गई। सुबह जब हम लोग नीचे आए तो उसका शव कमरे में लटका मिला है। उसकी मांग भरी हुई थी। हाथ पर ब्लेड से कट लगे हुए थे।
मामले में लंभुआ के सीओ अब्दुस सलाम ने बताया, हम लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जमा किए गए हैं। रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामला डिप्रेशन में आकर सुसाइड का लग रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोगों ने बताया है कि पिछले साल हाईस्कूल में फेल होने के बाद किशोरी ने पढ़ाई छोड़ दी थी। लड़की के पिता मिस्त्री हैं। मृतका दो बहन और दो भाई थे। वो घर में बड़ी थी। वहीं प्रेमी एक भाई और दो बहन हैं। वो सबसे बड़ा है, उसके पिता भी मिस्त्री हैं।