इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
केंद्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर विजय उत्सव में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए लोक सभा प्रत्याशी रहे निवर्तमान सांसद रितेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में बन रही सरकार की खुशी में अंबेडकर नगर चुनाव हारना बहुत छोटी बात है। हमें हमेशा बड़े लक्ष्य को देखना चाहिए।देश भक्त और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाली मोदी जी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आवाहन किया कि आगे और भी ऊर्जा एवम उत्साह से जुटें।
विजय उत्सव मनाने में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,रमा शंकर सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर रजनीश सिंह,रफत एजाज,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,मनीष मिश्र,धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल सिंह,शुभम अग्रहरि, संजय तिवारी,बजरंगी पाठक,डाक्टर विनोद कुमार, विजय विश्वकर्मा,रिंकल सिंह,अंजू पाण्डेय,सुनीता चौहान,कमलेश यादव,मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,शिव पूजन राजभर,अरविंद सिंह डिंपू,नंद कुमार तिवारी राना आदि शामिल रहे।