इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार पूर्व सचिव कृष्ण दत्त मिश्र उर्फ केडी मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। जबकि कल्याण समिति के पूर्व सचिव विशाल कुमार सिंह सचिव व श्याम सुंदर यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर राज्यवर्द्धन पांडेय व सह सचिव के तीन पद पर मोहम्मद ताविश, राकेश कुमार व श्रीपत विजयी घोषित किये गए। उपाध्यक्ष दो पद पर दिलीप कुमार मिश्र व रामदीन दास विजयी घोषित किये गए।
बार एसोसिएशन के चुनाव में 1400 मतदाताओ के सापेक्ष 1294 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 106 मतदाताओं ने अपने मताधिकार के प्रयोग नही किया। अध्यक्ष पद पर कृष्ण दत्त मिश्र उर्फ केडी मिश्रा ने जीत दर्ज किया, उन्हें 566 मत मिले। वही सुनील कुमार श्रीवास्तव को 340 मत मिले। सुनील कुमार यादव को 240, रामचन्द्र वर्मा 117 व योगेंद्र सिंह को 33 मत ही मिले। इसके अलावा सचिव पद पर विशाल कुमार सिंह ने 570 मत हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरबिंद कुमार त्रिपाठी को 288 मतो से पराजित किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्याम सुंदर यादव ने कुल 548 वोट हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी आलोक कुमार पांडेय को 79 मतों से करारी शिकस्त दी। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर राज्य वर्द्धन पांडेय ने 631 मत पाकर दिलीप कुमार को 55 मतों से शिकस्त दी। वही सह सचिव के तीन पद पर क्रमशः मोहम्मद ताविश 854, श्रीपत 665 व राकेश कुमार 574 मत पाकर विजयी घोषित हुए। इससे इतर उपाध्यक्ष के दो पद पर रामदीन दास 817 व दिलीप कुमार मिश्रा 702 मत पाकर विजयी घोषित किये गए।
वरिष्ठ कार्यकारणी पद पर अनुरुद्ध कुमार वर्मा, राम सवांर सिंह, रामसूरत वर्मा, विजय प्रकाश सिंह, विजय कुमार मिश्र प्रथम व विजय कुमार मिश्र द्वितीय व कनिष्ठ कार्यकारणी पद पर अमन चौधरी, अवधेश कुमार पांडेय, पवन कुमार तिवारी, मंजीत कुमार गुप्ता, विनीत कुमार श्रीवास्तव व संगीता व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरीश कुमार पांडेय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।