इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
उत्तर प्रदेश।(आशा भारती नेटवर्क) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार ने अपने पदाधिकारी के साथ एटा आकर संगठन के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय अरविंद गुप्ता पत्रकार के घर पहुंच कर उनकी पत्नी को संगठन की तरफ से 10000 रू की आर्थिक सहायता प्रदान की।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार ने प्रदेश प्रचार मंत्री ओमप्रकाश द्विवेदी,एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य डॉक्टर विनय सिंह के साथ एटा आकर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय अरविंद गुप्ता पत्रकार के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी इंदु गुप्ता को संगठन की तरफ से 10000 रू की आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार ने शोक सांतिप्त परिवार को ढाढस बधाते हुए कहा के अरविंद गुप्ता की क्षतिपूर्ति तो करना संभव है लेकिन संकट की घड़ी में हमारा संगठन जीवन भर आपके साथ खड़ा रहेगा शासन प्रशासन से जो भी आर्थिक सहायता मिलती है अधिक से अधिक दिलाने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए हमारे मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान कार्यवाही को एटा जनपद की पदाधिकारी की सहयोग से आगे बढ़ाएंगे अरविंद गुप्ता के परिजनों को जब भी संगठन के सहयोग की आवश्यकता होगी हमारा संगठन आजीवन अरविंद गुप्ता के परिजनों के सहयोग करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान कासगंज जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान, हाथरस के जिला अध्यक्ष शंभू नाथ पुरोहित एटा के महामंत्री अनुज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पी एस राजपूत, कासगंज के जिला महामंत्री विशाल कुमार श्रोत्रीय, कासगंज के जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंघानिया, कासगंज के जिला कोसा अध्यक्ष नारायण प्रताप सिंह गौर हाथरस के जिला महामंत्री आर्य व्रत पुरोहित के साथ स्वर्गीय पत्रकार एवं एटा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की आवास पर पहुंचे वैसे ही माहौल गमगीन हो गया सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष ने स्वर्गीय अरविंद गुप्ता पत्रकार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए उसके बाद प्रदेश प्रचार मंत्री ओमप्रकाश द्विवेदी, संगठन के संस्थापक सदस्य डॉक्टर विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान, कासगंज के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान, जिला महामंत्री विशाल कुमार श्रोत्रीय कासगंज के जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंघानिया, कासगंज के जिला कोषाध्यक्ष नारायण प्रताप सिंह, हाथरस के जिला अध्यक्ष शंभू नाथ पुरोहित ने स्वर्गीय पत्रकार अरविंद गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार ने 14 वर्षीय स्वर्गीय पत्रकार अरविंद गुप्ता के पुत्र निखिल गुप्ता से परिवार के बारे में जानकारी ली तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर स्वर्गीय पत्रकार अरविंद गुप्ता की परिजनों में अरविंद गुप्ता के पिता श्री राम प्रकाश गुप्ता, बड़े भाई प्रदीप कुमार गुप्ता भामाशाह, सुनील कुमार गुप्ता भामाशाह, स्वर्गीय अरविंद गुप्ता पत्रकार का बेटा निखिल गुप्ता के अलावा उनके तमाम नाते रिश्तेदार उपस्थित रहे।