इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) अधिकतर ट्रेनों का संचालन बंद रहने के दौरान आवागमन के लिए बड़ी उम्मीद का सबब बनी राज्य परिवहन निगम की बसों से यात्रियों को तगड़ा झटका लग रहा है। कारण यह कि खस्ताहाल बसों के चलते प्राय: सुचारु ढंग से यात्रा नहीं हो पा रही है। निगम की आय तो अकबरपुर डिपो से बढ़ी है, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं में तेजी से कमी दर्ज हुई है।मौजूदा समय में जिम्मेदार अधिकारी की उपेक्षा के चलते अकबरपुर डिपो पूरी तरह खस्ताहाली का शिकार है।यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। भ्रष्टाचार के मामले में परिवहन विभाग को भ्रष्टाचार की खान कहा जाता है। यहां कई ऐसे अफसर हैं, जिनका कई गंभीर शिकायतों के बाद भी बाल तक बांका नहीं हो सका। परिवहन विभाग में ऐसा ही एक अफसर है, जो कोई भी सरकार हो, कोई भी मंत्री हो अपने सेवाकाल में भ्रष्टाचार का राजा बना हुआ है। यह मीडिया कर्मी नहीं बोलते यह विभाग के कर्मचारी रहते हैं। लॉन्ग रूट की चलने वाली बसों पर सुविधा लेकर ड्यूटी लगाना आम बात हो गई है। डी बी आर,कैश रूम, चेकिंग रूम, मशीन रूम,डीजल और वर्कशॉप तक बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं होता यह कर्मचारियों द्वारा नाम न छापने के साथ पर बताया गया। कर्मचारियों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक का स्थानांतरण कब होगा कब इस भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी।