इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयप्रकाश गुप्ता ब्यूरो चीफ
अयोध्या। (आशा भारती नेटवर्क) अयोध्या में एक दर्दनाक घटना में मामूली कहासुनी के बाद दबंग युवक ने अपनी थार गाड़ी से दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना कैंट क्षेत्र के बनवीरपुर में हुई इस घटना में हाईवे से बनवीरपुर जाने वाले मार्ग पर बनवीरपुर निवासी कप्तान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
उनके साथी प्रिंस सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अर्पित दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में शामिल उसके सहयोगी चंदन त्रिपाठी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कैंट पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है, जहां एक मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।