|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
जयप्रकाश गुप्ता ब्यूरो चीफ
अयोध्या। (आशा भारती नेटवर्क) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
सीएम योगी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में संकट मोचन हनुमान के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश के कल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने आमजन का अभिवादन स्वीकार किया।
हनुमानगढ़ी में मुख्यमंत्री ने गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज से मुलाकात की। वहां मौजूद अन्य संतों से भी मिले और उनका कुशलक्षेम जाना।
इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





