इस न्यूज को सुनें
|
महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती लोहिया भवन में आयोजित हुआ
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया सभागार में पुण्य श्लोक लोक माता महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन के संयोजक एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय एवं मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी रहे है।
पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर भारत की उन महान नारियों में से एक हैं,जिन्होंने नारी शक्ति,प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।कहा कि महारानी का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद स्थित चांडी ग्राम में हुआ था।अहिल्याबाई प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थीं। लोक माता अहिल्याबाई परम शिव भक्त थीं।गुजरात के सोमनाथ मंदिर,वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर,बद्रीनाथ – केदारनाथ,उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर सहित कई अन्य मन्दिरों का निर्माण और पुनरुद्धार उनके द्वारा कराया गया था। धर्म के प्रति उनके श्रद्धा का प्रतीक है जो नदियों पर घाट,धर्म शालाओं का निर्माण भी कराया गया था। उनका शासन धर्म और आदर्श सुशासन का उदाहरण है। कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाजिक कार्य के लिए कुछ समय देना चाहिए।
पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन के संयोजक एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय ने महारानी अहिल्याबाई को नमन करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर को एक न्याय प्रिय शासक माना जाता है।अपने शासनकाल में उन्होंने किसी को भी अन्याय नहीं करने दिया।जिसने भी अन्याय किया,चाहे वह उनका निकट सहयोगी ही क्यों न रहा हो उसे कड़ी सजा दी। उन्होंने अपने पति की असमय निधन पर मालवा का राजपाट संभाला था।
जनप्रतिनिधि सम्मेलन को भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह और प्रधान संघ अध्यक्ष मान सिंह ने भी संबोधित किया।
आभार जिलामंत्री विनय पाण्डेय ने व्यक्त किया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,प्रधान विपिन सिंह,अंकित पाण्डेय,पंकज प्रजापति,सभासद संजय वर्मा,अतुल वर्मा,आदर्श चौधरी,रमेश यादव,आनंद श्रीवास्तव,शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू,गौरव श्रीवास्तव,अभिषेक सिंह यादव, उमा शंकर सिंह सहित सैकड़ों पुरुष और महिलाएं जनप्रतिनिधि शामिल रहीं।