इस न्यूज को सुनें
|
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। शनिवार को पुण्य श्लोक लोक माता महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवम जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय की संयोजन में जिले की सभी ब्लाकों में सम्मेलन आयोजित किया गया।
कटेहरी ब्लाक के डवाकरा हाल में सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय ने कहा कि पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से एक हैं,जिन्होंने नारी शक्ति,प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया,जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है। कहा कि महारानी का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद स्थित चांडी ग्राम में हुआ था।उन्होंने गुजरात के सोमनाथ मंदिर,वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर,बद्रीनाथ – केदारनाथ, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर सहित 100 मन्दिरों का निर्माण कराया था।
जलालपुर ब्लाक की सम्मेलन को संबोधित करते हुए अयोध्या जिला प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि स्त्री को पुरातनकाल में देवी के रूप में पूजा जाता था,वह शक्ति की प्रतीक होती हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के रूप में नारी शक्ति अपनी सशक्तिकरण की लोहा मनवा रही हैं। महारानी अहिल्याबाई ने लगान वसूली,न्याय और प्रजा की समस्याओं का समाधान प्रारंभ किया। वह एक न्यायप्रिय शासक थीं। अपने शासनकाल में उन्होंने किसी को भी अन्याय नहीं करने दिया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि विकास खण्डों की सम्पन्न सम्मेलनों में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,संजू देवी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,भाजपा नेता विद्यावती राजभर,लीलावती वर्मा,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,गौरव सिंह,आनंद वर्मा,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,डॉ पूनम राय,सुरेश कन्नौजिया पंकज वर्मा,अंजू पाण्डेय,वीरेंद्र वर्मा, महेंद्र वर्मा,सुरेश गुप्ता,सुनीता चौहान,शारदा पाण्डेय,रमेश यादव,शशि द्विवेदी,सर्वेश प्रताप सिंह, आनंद श्रीवास्तव,राम आशीष,संदीप गुप्ता,अनिल गुप्ता,आदि शामिल रहे।