Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ई-के०वाई०सी० सुविधाओं के साथ मनरेगा श्रमिकों के जॉबकार्ड का नवीनीकरण

Author Image
Written by
Bureau Report

 

अंबेडकर नगर 20 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क) परियोजना अधिकारी डीआरडीए/डी सी मनरेगा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत समस्त एक्टिव श्रमिकों के जॉबकार्ड का ई०-के०वाई०सी० कराये जाने का अभियान जनपद में चलाया जा रहा हैं, जिसके द्वारा जॉबकार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया को समय पर पूरा करते हुये नियमित आधार पर नवीनीकरण प्रक्रिया को तेज और सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। जनपद में अभी तक कुल 76.11 प्रतिशत ई-के०वाई०सी० हो गया हैं।

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि मनरेगा में अब वही श्रमिक कार्य करने के पात्र होंगे, जिसके जाबकार्ड का ई-के०वाई०सी० हुआ रहेगा।
ई-के०वाई०सी० कराने के लिये सभी एक्टिव श्रमिक अपने ग्राम पंचायत के सम्बन्धित रोजगार सेवक, महिला मेट, ग्राम प्रधान, सचिव, ए०पी०ओ० एवं बी०डी०ओ० से सम्पर्क करें। सभी ग्राम पंचायतों में ई-के०वाई०सी० कराने के लिये कैम्प भी लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही श्रमिकों का एन०एम०एम०एस० के तहत फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य हो जायेगा, जिसके लिये यह अनिवार्य है कि समस्त एक्टिव श्रमिक अपने जॉबकार्ड का ई-के०वाई०सी० अवश्य करा लें।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp