|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) 2023 बैच की आई.ए.एस रहीं प्रतीक्षा सिंह बनी उपजिलाधिकारी अकबरपुर, इससे पूर्व प्रतीक्षा सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ रहीं हैं। देश की राजधानी दिल्ली की रहने वाली हैं। तेज तर्रार स्वभाव व अपने कार्य के प्रति समर्पण भाव रखने वाली प्रतीक्षा ने आज खास बातचीत में बताया कि जनता की समस्याओं को त्वरित व न्यायपूर्ण तरीके से समाधान कराने का संकल्प ले करके ही मैंने आई.ए.एस कैडर का चुनाव किया है। उन्होंने तहसील अकबरपुर पहुँचते ही अपने मातहतों को सख्त लहजे में एक संदेश दिया कि हमारे लिए जनता की समस्याओं का समाधान कराना सर्वोपरि है। इसके लिए कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।कोई भी फरियादी जो न्याय के लिए तहसील में आता है उसको विधि सम्मत न्याय अवश्य मिलेगा।





