Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Bureau Report

 

दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी कार्य किए जाने के दिए गए निर्देश

Advertisement Box

क्रिटिकल कॉरिडोर चिन्हित कर सड़क सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के निर्देश, गुड सेमीटेरियन सम्मानित किए जाएंगे

 

अंबेडकर नगर, 26 फरवरी 2026। (आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग एवं एआरटीओ द्वारा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की आख्या प्रस्तुत की गई। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है, जिसके परिणामस्वरूप जनपद की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सुरक्षात्मक एवं सुधारात्मक कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। एआरटीओ द्वारा बताया गया कि यातायात नियमों के अनुपालन हेतु प्रवर्तन की नियमित एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर संचालित की जा रही है।
बैठक में ‘गुड सेमीटेरियन’ (सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले नागरिकों) को सम्मानित किए जाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि दुर्घटना के समय सहायता करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया जा सके।
पुलिस विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि शासन के निर्देशानुसार National Highway 128, National Highway 233 तथा अयोध्या-बसखारी मार्ग को क्रिटिकल कॉरिडोर के रूप में चिन्हित किया गया है। इन मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने हेतु विशेष निगरानी, जागरूकता अभियान एवं अतिरिक्त सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp