Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वृहद रोजगार मेले का आयोजन 28 फरवरी को

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

5000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध– जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला

Advertisement Box

 

गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकर नगर, 23 फरवरी 2026। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, अंबेडकर नगर द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु वृहद रोजगार मेला–2026 का आयोजन दिनांक 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जा रहा है। यह रोजगार मेला देव इन्द्रावती पी.जी. कॉलेज, कटेहरी, अम्बेडकर नगर परिसर में आयोजित होगा। मेले का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा 5000 से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.टेक, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, एमबीए, एमसीए एवं कंप्यूटर दक्षता प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए उपयुक्त अवसर उपलब्ध रहेंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कंपनियों में Honda, Tata Motors, New Holland, Dixon Technologies, Swiggy, Quess Corp एवं MRF सहित अन्य नामी कंपनियां शामिल हैं। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी तथा अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पूर्व पंजीकरण कर सकते हैं अथवा स्थल पर भी निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस वृहद रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाएं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp