इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
उत्तर प्रदेश। (आशा भारती नेटवर्क) लखनऊ से लखीमपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन 6 और 7 सितंबर को चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 4:40 बजे रवाना होगी और ऐशबाग, डालीगंज, मोहिबुल्लापुर, सीतापुर और हरगांव होते हुए सुबह 7:30 बजे लखीमपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05032 शाम 5:50 बजे लखीमपुर से चलेगी और रात 8:55 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसके अलावा, गोमतीनगर से गोरखपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05028 गोमतीनगर से शाम 7:45 बजे चलकर रात 1:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05027 गोरखपुर से रात 3:25 बजे चलकर सुबह 9:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। रेलवे ने परीक्षा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।