इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में “समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश@2047” मिशन के तहत जनपद अंबेडकरनगर में 9 सितंबर को जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि इस मिशन के अंतर्गत नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सशक्त प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है, जिसमें तीन थीम—अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति तथा 12 सेक्टर जैसे कृषि कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुशासन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
03 सितंबर को प्रदेश स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला के बाद अब जिले में नामित चार प्रबुद्धजन—श्री शशांक तिवारी (सेवानिवृत्त आईपीएस), डॉ. प्रदीप कुमार यादव (सेवानिवृत्त आचार्य, प्रो. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर), श्री आर.बी. सिंह (सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी) तथा श्री देवेंद्र अग्रवाल (प्रमुख अभियंता, सिंचाई एवं जन संसाधन विभाग) विभिन्न लक्षित समूहों—छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, कृषक, उद्यमी, स्वयंसेवी संगठन और आमजन से संवाद करेंगे।
इस संवाद में प्रदेश की आठ वर्षों की विकास यात्रा साझा की जाएगी तथा आगे की आवश्यकताओं व सुझावों पर चर्चा कर फीडबैक प्राप्त किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित नोडल अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।